Posts

Showing posts with the label incarnation

Incarnation of Lord Vishnu according to time

Image
काल दृष्टि से भगवान् विष्णु के अवतार  काल दृष्टि से भगवान् विष्णु के अवतार --- समय की दृष्टि से भगवान् के पांच प्रकार के अवतार होते हैं -- १. परार्द्धावतार , २. कल्पावतार , ३. मन्वन्तरावतार , ४. युगावतार , ५. अष्टाविंशति युगावतार । १. परार्द्धावतार ----  ब्रह्मा जी के वर्षमान से उनकी १०० वर्ष या १०८ वर्ष की आयु होती है । वर्तमान ब्रह्मा का नाम विरंचि है , इस समय यह ५० वर्ष के हो चुके हैं ।  इनकी आधी आयु को परार्द्ध कहते हैं । "तत्पराख़्यंतदर्द्धपरार्द्धमभिधीयते" और पूरी आयु को पराख्य कहते हैं । इन दोनों परार्द्धों में भगवान् वाराह के दो अवतार हुए । प्रथम परार्द्ध के आदि में ब्रह्मा की उत्पत्ति के अनन्तर नीलवाराह कल्प में ब्रह्मा की नासिका के छिद्र से नीलवाराह का अवतार हुआ , और उनके देखते-ही-देखते पर्वताकार हो गया और हिरण्याक्ष को मारकर पृथ्वी को जल पर स्थापित किया । इन्हीं की ऋषियों ने यज्ञवाराह के रूप में स्तुति की , यह ग्राम शूकर नहीं थे , किन्तु जंगली शूकर थे । यहां कुछ लोग प्रश्न करते हैं कि विष्णु भगवान् ने सर्वशक्तिमान् होकर भी ऐसी योन...